
दिनु पवार साईखेड़ा
सांईखेड़ा :- सोमवार दोपहर के समय अचानक लगी आग ने एक परिवार को पूरी तरह से बेघर कर दिया आग इतने तेजी से फैली कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था आग कि चपेट में आने से मकान में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया आग इतनी भयावह थी की मौके पर अफरा-तफरी मच गई बाज़ार का दिन होने के कारण ग्रामीणों कि भीड़ जमा हो गई लोगो कि मदद से आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया गया घटना कि सुचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन जब तक सब कुछ जल चुका था आग कि चपेट में आने से एक स्कॉर्पियो वाहन भी जल गया आगजनी कि घटना से पीड़ित परिवार के सामने भोजन और रोजमर्रा कि जरूरत का संकट खड़ा हो गया इस कठिन समय में ग्राम पंचायत और सोसायटी के सहयोग से पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री मुहैया कराई गई।





