
ब्यूरो रिपोर्ट
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल बुधवार 20 मई को भीमपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 अंतर्गत “जांच, जागरूकता एवं जनभागीदारी महा अभियान” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सिकल सेल एवं थैलीसीमिया जांच मशीन का शुभारंभ किया जाएगा तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल प्रातः 10:15 बजे भीमपुर हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे प्रातः 10:25 बजे पुलिस ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रातः 10:45 बजे राज्यपाल श्री पटेल द्वारा सिकल सेल एवं थैलीसीमिया जांच मशीन का उद्घाटन किया जाएगा तथा प्रातः 10:55 बजे विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया जाएगा।
राज्यपाल श्री पटेल का प्रातः 11:05 बजे मंच पर आगमन होगा। मंचीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11:05 बजे से 11:20 बजे तक वंदे मातरम्, राष्ट्रगान, दीप प्रज्वलन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद स्वागत उद्बोधन तथा संक्षिप्त ब्रीफ एवं शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन प्रातः 11:25 से 11:30 बजे तक किया जाएगा।
मंचासीन अतिथियों के उद्बोधन प्रातः 11:30 से 11:40 बजे तक होंगे। इसके पश्चात प्रातः 11:40 से 11:45 बजे तक हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सिकल मित्र, यूडीआईडी कार्ड, जेनेटिक कार्ड, स्व-सहायता समूहों को सीसीएल चेक, टीबी मरीजों को फूड बास्केट तथा प्रतिभावान बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
राज्यपाल श्री पटेल प्रातः 11:45 बजे जनसमूह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अपराह्न 12:05 से 12:08 बजे के मध्य किया जाएगा। इस दौरान वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान भी होगा।
इसके उपरांत राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 12:13 से 12:25 बजे तक स्वास्थ्य शिविर एवं दिव्यांग परीक्षण शिविर का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 12:25 बजे पुलिस ग्राउंड से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12:30 बजे हेलीपैड से बैतूल के लिए रवाना होंगे।
राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 12:50 बजे बैतूल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे फॉरेस्ट रेस्ट हाउस बैतूल पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1 बजे भोजन कार्यक्रम निर्धारित है। सायं 5:30 से 5:45 बजे के मध्य राज्यपाल श्री पटेल द्वारा पौधारोपण भी किया जाएगा।





