
ब्यूरो रिपोर्ट
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर *आरोपी रोशन उर्फ रोसू नागवत पिता दीपक नागवत,उम्र 23 साल निवासी गंज जिला बैतूल*( *पूर्व से संपत्ति संबंधी अपराधों का आदतन अपराधी एवं थाना गंज जिला बैतूल का निगरानी बदमाश)* को दिनांक 21.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
आरोपी से चोरी गए 20000 रुपये में से 550 रुपये जप्त किए गए हैं।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी , सहायक उपनिरीक्षक मिंतलाल धुर्वे, आरक्षक सचिन दीवानजी एवं आरक्षक रोहन उईके, आरक्षक राधेश्याम कुमरे, एवं थाना गंज से सहायक उपनिरीक्षक किशोरीलाल सलाम प्रधान आरक्षक हितुलाल , अतुल शर्मा आरक्षक गजानंद वाड़ीवा की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों एवं निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें, जैसे CCTV कैमरे, मजबूत ताले एवं नियमित निगरानी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें।





