
ब्यूरो रिपोर्ट
वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में सत्र 2026- 27 के लिए नव प्रवेश कर विद्यार्थी महाविद्यालय का विजिट करने के लिए आना शुरू कर दिए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने बताया की ई- प्रवेश के प्रथम चरण में 105 विद्यार्थियों का नाम आवंटन महाविद्यालय को प्राप्त हुआ जिसके तहत लगभग 40 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिए हैं। ई- प्रवेश के नोडल अधिकारी डॉक्टर दसरू यदुवंशी ने बताया की प्रथम चरण के आवंटित विद्यार्थियों द्वारा 26 मई तक भुगतान कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही 21 मई 2026 से ई प्रवेश का द्वितीय चरण भी शुरू हो चुका है, जो 3 जून तक सतत रूप से जारी रहेगा। महाविद्यालय के कॉलेज चलो अभियान के प्रभारी डॉक्टर हरीश लोखंडे ने बताया की उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूलों में जाकर जानकारी दी जा रही है। जिससे विद्यार्थियों का महाविद्यालय में प्रवेश के लिए रुझान दिखाई दे रहा है। विद्यार्थि महाविद्यालय का भ्रमण करने के लिए आ रहे हैं।