
ब्यूरो रिपोर्ट
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से जिले में 20 स्वास्थ्य शिविर लगाने की प्राप्त स्वीकृति के परिपालन में 28 मई को मुलताई विकासखंड के अंतर्गत मंगल भवन सांईखेड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग चिकित्सक, एमडी मेडिसिन, दंत रोग चिकित्सक चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी। डिजीटल हेल्थ आईडी, आयुष्मान कार्ड अन्य स्वास्थ्य जांच, मलेरिया, टीबी, सिकल सेल स्क्रीनिंग ब्लड जांच, एक्स-रे, परिवार कल्याण काउंसलिंग की जाएगी।
सीएमएचओ डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने आमजन से स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की।






