
ब्यूरो रिपोर्ट
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी परिसर में निदेशक (तकनीकी) श्री सुबोध निगम द्वारा नवीन डीजल वितरण पम्प का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्युत गृह के मुख्य अभियंता श्री सुशील कुमार लिल्होरे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री मनीष कुमार शर्मा, एक्सपर्ट प्रोजेक्ट मैनेजर श्री एस.एन. सिंह, एच.पी.सी.एल. के अधिकारी श्री गौरव सहित विद्युत गृह के अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक उपस्थित रहे। नवीन डीजल वितरण पम्प की स्थापना विद्युत गृह की अधोसंरचना के आधुनिकीकरण एवं परिचालन दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।





