
ब्यूरो रिपोर्ट
“मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंचे – हेमंत खंडेलवाल
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की जिला कार्यशाला सम्पन्न,
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिला बैतूल द्वारा शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष “विश्वास, विकास एवं जनकल्याण“ के पूर्ण होने पर आगामी 5 से 21 जून तक चलने वाले महाभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि 12 साल प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का एक दशक से ज्यादा का सफर “अनवरत विकास“ का पर्याय बन गया है। केन्द्र की कल्याणकारी योजनाआंें का हम तूलनात्मक अध्ययन करे तो आजादी के बाद पहली बार लोगो को प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली और सडक के साथ साथ किसानो व महिलाओं के लिए बेहतरीन योजनाएं आई है। जिससे किसान और महिलाएं सशक्त हुई है। आयुष्मान भारत योजना से लोगो को स्वास्थ्य लाभ सुगमता के साथ मिल रहा है। हमें इस पखवाडे के दौरान जन जन तक इन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसीलिए पंजीयन से लेकर लाभार्थी होने तक कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में लगातार प्रवास और संवाद करने चाहिए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि 5 से 21 जून तक महाभियान, 7 बड़े कार्यक्रम होगें। श्री पंवार ने महाभियान की रूपरेखा रखते हुए बताया कि पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले भर में 5 से 21 जून तक विशेष कार्यक्रम होंगे। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रमों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला-मंडल स्तर पर पौधरोपण, 8 से 14 जून तक विशेष जनसम्पर्क अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं की जानकारी, 11 से 12 जून तक मीडिया संवाद के माध्यम से केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां बताई जाएंगी, 12 से 18 जून तक जन कल्याण शिविरों का आयोजन व मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, 15 से 18 जून तक विभिन्न सभागार बैठकों का आयोजन, 19 से 20 जून तक प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु कार्यशालाएं तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बूथ स्तर तक सामूहिक योग कार्यक्रम जिले में आयोजित किए जाएगें। अभियान की प्रस्तावना रखते हुए कार्यक्रम के जिला संयोजक कृष्णा गायकी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशो पर जो महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मोदी जी के विकास विश्वास और जनकल्याणकारी योजनाआंे के अनवरत 12 वर्षो से जुडे पखवाडे को हमे समन्वय और संवाद के साथ नवाचार करते हुए शानदार तरीके से संपन्न करने है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने संपन्न हुए कार्यक्रमो की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमो में शक्ति केन्द्र को मंडल और बूथ मजबूत कडी बताते हुए मासिक बैठको के लिए बेहतर कार्ययोजना सामने रखी। कार्यशाला को किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र राजपुत ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य निर्देशित कार्यक्रमो को मतदान केन्द्र तक सफल कराने की महती जिम्मेदारी हम सबकी है। जिसे हमें भव्यता के साथ उत्सव के रूप में संपन्न करना है। कार्यशाला में विधायक मुलताई चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डा.योगेश पंडाग्रे, विधायक घोडाडोगरी गंगा उइके, जिला महामंत्री डा.महेन्द्रसिंह चौहान मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन अभियान के जिला सह संयोजक जगदीश पंवार ने एवं अंत में आभार टोली सदस्य देवीसिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। कार्यशाला में विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष गण विशेष रूप से मौजूद रहे।



