
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
भैंसदेही:- मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति -जनजाति अधिकारी- कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य एवं कार्यवाहक प्रांत अध्यक्ष विशेष गढ़पाले ( आई ए एस) द्वारा अजाक्स शाखा जिला बैतूल का कार्य वाहक जिला अध्यक्ष के पद पर जिले के जुझारू कर्मठ एवं कर्तव्य निष्ठ शिक्षक श्याम देव ब्राम्हणे को बनाया है , जिससे कर्मचारियो मे खुशी की लहर है l नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम देव ब्राम्हणे का भैंसदेही संगठन के पदाधिकारीओ द्वारा उनके निज निवास पर पहुच कर पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया, तथा वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया, इस अवसर पर श्रीराम भुस्कुटे, अंकित छत्रपाल, रूपलाल आठवले, विनोद डोंगरे, बलदेव उईके, हरीराम उईके, दीपक खंडारे,रामविलास बामने, वेदप्रकाश भुस्कुटे, चेतन भुस्कुटे, चंद्रकिशोर बेले आदि उपस्थित थे l




