
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
पौधे लगाकर एवं विद्यार्थियों को पेन- कॉपी वितरित कर युवा कांग्रेस ने मनाया राहूल गांधी का जन्मदिन।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद।
भैंसदेही:- कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहूल गांधी का जन्म दिन ब्लॉक युवा कांग्रेस भैंसदेही के अध्यक्ष मयूर बारस्कर एवं उनकी युवा टीम के तत्वाधान में आयोंजित किया गया। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर ,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर एवं युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मयूर बारस्कर के विशेष आतिथ्य में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चिल्कापुर के प्रांगण में पौधा रोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री भेंटकर राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया।

इस दौरान कांग्रेस नेता अरुण दवंडे,मंगेश सरियाम, आयुष मगरदे, टुकड्या देशमुख,भूषण गीद,यश बारस्कर, प्रतीक मगरदे, निर्वत चढ़ोकार, रविश सोनारे,अश्विन धुर्वे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा। सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिन की एक दूसरे को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु,स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मयूर बारस्कर ने आभार व्यक्त किया।






