
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
भैंसदेही:- जिले से आए मलेरिया रथ को नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, मेडीकल आफीसर डॉ. वसीम खान एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष पाल ने रथ को हरी झंडी दिखा कर क्षेत्र में भ्रमण एवं प्रचार प्रसार हेतू रवाना किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र का समस्त स्टॉफ, सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्तीथ रहे। रथ के द्वारा भैंसदेही ब्लॉक् के मलेरिया वाले हाई रिस्क ग्रामो में भ्रमण कर मच्छर जनीत बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम हेतू प्रचार- प्रसार किया जाएगा l




