
ब्यूरो रिपोर्ट
घोड़ाडोंगरी चोपना के ग्राम पहाड़पुर में एक युवती के अचानक घर से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परेशान परिजनों ने थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय और मदद की गुहार लगाई है।
रात एक बजे मां से कहा- ‘बाहर (बाथरूम) जा रही हूं’
ग्राम पहाड़पुर निवासी आवेदिका शोभा जैन पति प्रहलाद जैन ने थाना प्रभारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि दिनांक 17 जुलाई 2026 की रात करीब 1 बजे उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी कुमकुम जैन सोकर उठी है। जब मां सीमा जैन ने उससे पूछा कि “तुम इतनी रात को कहां जा रही हो?”, तो कुमकुम ने जवाब दिया कि “मैं बस बाहर (बाथरूम) जा रही हूं।” इसके बाद कुमकुम वापस आ कर सो गई।
सुबह बिस्तर से मिली गायब
सुबह करीब 6 बजे जब आवेदिका सोकर उठीं, तो उन्होंने देखा कि कुमकुम घर पर मौजूद नहीं थी। घबराए परिजनों ने तुरंत आस-पड़ोस, गांव और अपने तमाम सगे-संबंधियों व रिश्तेदारों के यहां कुमकुम की काफी तलाश की। लेकिन हर जगह से निराशा ही हाथ लगी और उसका कहीं भी कोई पता नहीं चल सका।
किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बात करने की आशंका
आवेदिका ने अपने आवेदन में यह गंभीर आशंका भी जताई है कि उनकी पुत्री कुमकुम जैन किसी अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत किया करती थी। परिजनों को अंदेशा है कि इस गुमशुदगी के पीछे कोई अज्ञात व्यक्ति शामिल हो सकता है। गुमशुदा युवती का मोबाइल नंबर 7667095154 बताया गया है, जो वर्तमान में बंद आ रहा है।
पुलिस ने शुरू की जांच
परिजनों की लिखित शिकायत और आवेदन पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा युवती के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने और साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति के पास कोई सुचना हो तो इस नम्बर पर 9516672636 देने का कष्ट करे।
