
मुलताई। ग्राम जाम निवासी स्व. किशोर गोहिते का 17 जुलाई 2026 की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जाम सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे गंजबासौदा में बिजली विभाग में कार्यरत थे तथा अपने सरल, मिलनसार एवं सेवाभावी स्वभाव के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे।
स्वर्गीय किशोर गोहिते, श्री पंढर जी गोहिते के छोटे सुपुत्र तथा नरेश गोहिते, विजय गोहिते एवं राजू अनुराग पवार के छोटे भाई थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्वर्गीय किशोर गोहिते की शवयात्रा आज 18 जुलाई (शनिवार) सुबह 10:00 बजे उनके निज निवास ग्राम जाम (मुलताई) से मोक्षधाम के लिए निकाली जाएगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
ॐ शांति।