
संवाददाता प्रकाश तिवारी
शाहनगर पूर्व एनसीसी अधिकारी एवं वरिष्ठ शिक्षक आनंद लाल तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार शाम 4 बजे शाहनगर स्थित संदीपनी विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री तिवारी वर्तमान में शासकीय हाई स्कूल सुडोर में अपनी सेवाएं दे रहे थे और लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हुए अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

समारोह में नगर के वरिष्ठ शिक्षक, समाजसेवी, महिला शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश मिश्रा द्वारा किया गया। वक्ताओं ने श्री तिवारी के अनुशासित कार्यशैली, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण तथा एनसीसी अधिकारी के रूप में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने श्री तिवारी का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

उपस्थित शिक्षक रागनी तिवारी, एच एस यादव, नीरज तिवारी, बी एल पाण्डेय, अरुण पाठक, शमीम खान, रिटायर शिक्षक मलखान सिंह, गणेश सिंह आदि क़े द्वारा श्री तिवारी क़े सेवा काल मे किये गए कार्यों कि सराहना कि उपलब्धि याद कि गई। इसके पश्चात् अपने उद्बोधन में श्री तिवारी ने सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए सभी सहयोगियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन सम्मान, शुभकामनाओं एवं भावभीनी विदाई के साथ हुआ।