
पवई, पन्ना
बंडा में जहरीली शराब से मौत के बाद पवई में अवैध शराब का खेल!
गुनौर मोड़ पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी बड़ी मात्रा में शराब — आरोपी, शराब और बिना नंबर की बाइक पुलिस को सौंपी
पन्ना/पवई।
बंडा में जहरीली शराब से मौत की घटना ने एक बार फिर अवैध शराब के कारोबार और नशे के बढ़ते नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच पन्ना जिले के पवई क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन का मामला सामने आया है।
नशे के खिलाफ लगातार नशामुक्ति जनांदोलन चला रहे भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, शाखा पन्ना जिले के कार्यकर्ताओं ने पवई के गुनौर मोड़ पर कार्रवाई करते हुए शराब पकड़ी।
पकड़ी गई शराब
कार्यकर्ताओं के अनुसार मौके से—
▪️ 50 पाव सफेद प्लेन शराब
▪️ 24 बोतल किंगफिशर शराब
बरामद की गई।
मामले में गोपाल यादव पिता लछमन यादव एवं संदीप लोधी पिता शुक्ला पटेल के नाम सामने आए हैं। शराब के परिवहन में प्रयुक्त बताई जा रही बिना नंबर की HF Deluxe मोटरसाइकिल भी कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को सौंप दी गई।
आरोपियों सहित शराब पुलिस के सुपुर्द






