
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सारणी में हुआ देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम
स्थानीय क्षेत्रीय प्रतिभाओं ने प्रस्तुत किये देशभक्ति गीत
सतपुड़ा व्यापारी संघ सारणी द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम शॉपिंग सेंटर में किया गया सतपुड़ा व्यापारी संख्या अध्यक्ष अरविंद सोनी एवं सचिव समीम रिजवी , उपाध्यक्ष राजकुमार नागले ने बताया की मठारदेव बाबा प्रस्तुत, ऑर्केस्ट्रा पॉवर हाउस म्यूजिकल ग्रुप सारणी द्वारा देश भक्ति गीतों का यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक चलते रहा वरिष्ठ समाजसेवी पी जे शर्मा, संरक्षक श्याम मदान, श्याम सुंदर ओझा एवं कुनबी समाज के संरक्षक जेडी कवणकर द्वारा मंच पूजन के पश्चात कार्यक्रम शुरू हुआ
एवं कार्यक्रम की शुरुआत ही देशभक्ति गीतों के रंग में श्रोतागण रंगने लगे कार्यक्रम के संचालक एवं डायरेक्टर निराकार सागर के द्वारा जिंदगी मौत ना बन जाए संभालो यारो गीत की प्रस्तुति हुई उपसंचालक एवं डायरेक्टर रंजीत डोंगरे के गीत ये देश है वीर जवानों का अलबेलो का मस्तानों का सीनियर गायक कालाचंद सिंदूर ने छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी जैसे गीतों पर लोग जमकर तिरके ,
मां तुझे सलाम के गीत को गीतकार सुधन सोनी ने गाया
दर्शन जैन, मोनिका निवारे, कामदेव सोनी, संजय उईके, कुबेर डोंगरे, कीर्ति नायक की आवाज ने भी माहौल को और देशभक्ति बना दिया जब कुबेर डोंगरे ने संदेसे आते हैं हमें तड़पाते हैं कि घर कब आओगे इस प्रकार कलाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक मनमोहक धमाकेदार देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतिया दी , कार्यक्रम के संचालक गायक निराकार सागर डायरेक्टर रंजीत डोंगरे दोनों ने उनकी पूरी टीम के साथ देश भक्ति गीत गाए और माहौल को देशभक्तिमय बना दिया इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह द्वारा भी मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती मेरे देश की धरती गीत गया जिस पर भी श्रोतागण जमकर थिरके नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल , सुधा चंद्रा,रूपेंद्र चौहान ,भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील भारद्वाज, समाजसेवी ओ पी सरोज, सतीश बोरासी नगर के अन्य सभी लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे ।