
ब्यूरो रिपोर्ट
स्व सुभाष आहूजा का जनता के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा– जितेंद्र कपूर
(स्व. सुभाष आहूजा की प्रथम पुण्यतिथि पर पंजाबी समाज ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा)
बैतूल। बैतूल के पूर्व सांसद, भाजपा के वरिष्ठ नेता, लोकतंत्र सेनानी स्व. सुभाष आहूजा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पंजाबी समाज द्वारा गंज स्थित श्री राधाकृष्ण धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक बंधुओं ने स्व. आहूजा के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र कपूर ने स्व. सुभाष आहूजा के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों, सेवाभाव एवं जनहित में किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्व. आहूजा का सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व तथा समाज और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि स्व सुभाष आहूजा ने समाज, आम जनता और देश की सेवा के लिए राजनीति की, वें ऐसी हस्ती थे जिनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सुख–दु:ख में हम सभी उनके परिवार के साथ सदैव खड़े रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्कर, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, पत्रकार नवनीत गर्ग, शैलेंद्र आर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति, पंजाबी समाज के अध्यक्ष दीपक खुराना, व्यापारी संघ के अध्यक्ष गजानंद मोटवानी, राजेश आहूजा, बबलू खुराना, दीपू सलूजा, राजू शर्मा, अशोक मदान, श्याम मदान, अमीर झाम, नरेंद्र अरोरा, राजेश मदान, कुशकुंज अरोरा, पलाश जुनेजा, कुणाल शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, बाबा बसंत माकोड़े, गुलबराव पंडाग्रे, भारद्वाज जी, रश्मि साहू, कृष्णा गायकी, शलभ वर्मा, गंपू पाठा, विक्रम वैध, विकास मिश्रा, अभिजर हुसैन, पिंटू परिहार, राजू मिश्रा, अमित पटेल, राजेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र साहू, मनीष मिसर, विकास प्रधान, पिंटू महाले, आशीष पवार, बलराम जसूजा, संतोष हिरानी, रवि हिरानी, पवन शर्मा, विक्रांत मालवीय, नरेंद्र शर्मा, भगवत चढ़ोकार, निरंजन अग्रवाल, राजेश कलंबे सहित अनेक गणमान्यजन एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कुशकुंज अरोरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. सुभाष आहूजा के छाया चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों, सेवाभाव एवं सामाजिक योगदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।