
ब्यूरो रिपोर्ट
🔹नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय पेश कर भेजे गए जेल
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैतूल भेज दिया गया है।
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15.08.2026 को थाना बैतूल बाजार में फरियादियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग बालिकाएं शासकीय हाईस्कूल बडोरा में अध्ययनरत हैं तथा दिनांक 08.08.2026 को स्कूल जाने का कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। आसपास, रिश्तेदारों एवं परिचितों में तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 263/26, 264/26 एवं 265/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बैतूल बाजार पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहृत बालिकाओं की तलाश हमलापुर, बाजपुर, किला खंडारा, सोनाघाटी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा होटल-लॉज सहित विभिन्न स्थानों पर की गई। पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर बालिकाओं को दस्तयाब कर लिया।
🔹बालिकाओं से विस्तृत पूछताछ एवं कथन के आधार पर आरोपियों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किए जाने की जानकारी सामने आने पर प्रकरण में धारा 64(1), 65(1), 75(2), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया।
🔹 गिरफ्तार आरोपीगण
1. मनीष पिता अमरलाल बरकड़े, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चारगांव, थाना रानीपुर एवं
2. विनोद पिता मिलन इवने, उम्र 19 वर्ष, निवासी धनियाजाम
को दिनांक 18.08.2026 को तथा गिरफ्तार किया गया।
3. मनीष पिता जगनू आहाके, उम्र 22 वर्ष, निवासी झाड़ेगांव, थाना कोतवाली को
दिनांक 19.08.2026 को गिरफ्तार किया गया।
🔹आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल बैतूल भेज दिया गया।
🔹प्रकरण में फरार आरोपी अरविन्द धुर्वे की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
🔹सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक विजयसिंह ठाकुर, उनि नरेन्द्र ठाकुर, उनि विनोद मालवीय, उनि संतोष सिंह नागवे, सउनि मुलायमसिंह मौर्य, सउनि अशोक झरबड़े, प्रआर 431 अरुण लौवंशी, प्रआर 216 मुकेश पंवार, प्रआर चालक 205 सुखराम पंवार, आर. 666 कमल चौरे, आर. 464 विशाल यादव, आर. 513 ब्रजमोहन चौधरी, आर. अनिरुद्ध यादव थाना गंज, आर. दीपेन्द्र साइबर सेल, मआर 456 संजू धुर्वे, मआर 59 स्नेहल परते एवं मआर 320 अंकित शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि बच्चों एवं नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर सदैव सतर्क रहें। यदि कोई बच्चा अथवा बच्ची बिना बताए घर से कहीं चला जाता/जाती है या किसी व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका हो, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को सूचना दें। सूचना देने में किसी भी प्रकार की देरी न करें।
🔹महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों को पुलिस द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया जाता है। ऐसे मामलों में पीड़ित अथवा उनके परिजनों की पहचान एवं गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



