
ब्यूरो रिपोर्ट
अयोध्या के सरकारी स्कूलों में अब बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने आदेश जारी कर यू-ट्यूबर, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों और अन्य बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई है। स्कूल परिसर में बिना अनुमति फोटो या वीडियो बनाना भी मना रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति को स्कूल आने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी या सक्षम अधिकारी से पहले अनुमति लेनी होगी। आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।







