
ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त आमला के ग्राम पोही, लालावाड़ी, उमरिया, सालईढाना सहित अन्य क्षेत्रों में सामूहिक जिला दबिश की कार्रवाई की गई।
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढ़ार ने बताया कि मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। मौके से 35 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा एवं 2.7 लीटर देशी मदिरा जब्त की गई। साथ ही अवैध रूप से शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे 1450 किलोग्राम महुआ लाहन को विधिवत नष्ट किया गया। जब्त मदिरा एवं नष्ट किए गए महुआ लाहन का अनुमानित मूल्य 1 लाख 51 हजार रुपये बताया गया है।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती लीला मुकाती, आबकारी वृत्त आमला प्रभारी उपनिरीक्षक श्री जुथिका वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक श्री पंकज लोखंडे, सुश्री पूजा मालवीय सहित आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक उपस्थित रहे।



