
ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। अभियान के तहत जनसहभागिता से स्कूलों में डेस्क-बेंच, पर्याप्त विद्युत आपूर्ति, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, ई लर्निंग टूल्स, क्रियाशील शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा द्वारा पोषक शाला शासकीय माध्यमिक शाला धसेड़ के विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया गया। जिसमें डेस्क 25 नग, बेंच 25 नग, टेबल लकड़ी 3 नग, कुर्सी एवं टाइप 3 नग, कुर्सी लकड़ी एक नग, खिड़की के पल्ले लकड़ी 8 नग शामिल है।
जिला प्रशासन ने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत जिलेवासियों से जनभागीदारी की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि विद्यालयों में डेस्क-बेंच, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था एवं क्रियाशील शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सभी सहयोग करें। शिक्षक, पालक, जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं नागरिक अपने स्तर पर विद्यालयों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहभागिता निभाएं।
सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सकता है। सभी अभियान में सक्रिय भागीदारी कर ‘शिक्षा संजीवनी’को जन अभियान बनाने का आह्वान किया है।



