
कुलदीप साहु
सारनी कि संत रविदास कॉलोनी में सरेआम गला रेता, घायल की हालत नाजुक – घोड़ाडोंगरी से बैतूल रेफर
पुरानी रंजिश कि बात आ रही सामने
सारनी। थाना सारनी क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। संत रविदास कॉलोनी पाथाखेड़ा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार आरोपी दिलीप बगाहे पिता सुखमन बगाहे, निवासी शास्त्री नगर पाथाखेड़ा ने पुरानी रंजिश के चलते गुलाब पिता रामलाल बचले (50 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर पाथाखेड़ा के गले पर धारदार चाकू से वार कर दिया। चाकू लगते ही गुलाब खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। गले से खून का फव्वारा फूटता देख आसपास के लोग सहम गए। परिजन आनन-फानन में उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आखिर किस बात को लेकर गले पर चाकू चलाया गया, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। वहीं इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
इनका कहना हैं
संत रविदास कॉलोनी में गुलाब बचले साइकिल से जा रहें थें तभी पुरानी रंजिश के चलते हैं दिलीप बगाहे नामक युवक ने गुलाब बचले पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटे पहुंची हैं घायल व्यक्ति को बैतूल रेफर कर दिया हैं वही घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, आरोपी की तलाश की जा रहीं हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएंगा।
मनोज उईके पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी






