
श्री राधाकृष्ण मंदिर गंज में हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व।
नयनाभिराम झांकी सजाकर भगवान को झूला झुलाया,
भजन संध्या भी आयोजित हुई।
बैतूल। रामलीला मैदान के सामने स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर गंज में पूर्ण हर्षोल्लास और श्रद्धा से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया।
श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर सुबह से ही दर्शन हेतु भक्तों की भीड़ लगी रही। श्री राधा कृष्ण के श्री विग्रह एवं बाल रूप को सुंदर वस्त्र अलंकारों से सुसज्जित कर नयनाभिराम झांकी निर्मित की गई थी। रात्रि 9 बजे एक से बढ़कर एक सुमधुर भजन कीर्तन आयोजित किए गए।
मध्य रात्रि 12 बजे महाआरती कर भगवान को झुला झुलाया गया।तत्पश्चात माखन मिश्री और पंजरी का भोग लगाकर धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी श्यामनारायण अग्निहोत्री, पीयूष अग्निहोत्री एवं
मंदिर समिति के अशोक दीक्षित, प्रमोद अग्रवाल, नरेश शर्मा, राजू दीक्षित, तेजराव डफ़रे, सुरेश पालीवाल, बबन शर्मा, नितिन शर्मा (पप्पू महाराज), योगू शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, राजेश मदान, मोहन मदान, बबलू अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की बधाई देकर आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।






