
जनसुनवाई में शाहपुर के वार्ड वासियों ने गणेश मूर्ति स्थापना स्थल से अवैध अतिक्रमण और पार्किंग हटाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम और सीएमओ शाहपुर को जांच कर अतिक्रमण पाए जाने पर शीघ्र हटाने की करवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हेमराज यादव द्वारा शासकीय रास्ता खुलवाने के आवेदन पर शाहपुर तहसीलदार ग्रामीण को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में आमला तहसील के ग्राम नरेरा निवासी रामनाथ यादव द्वारा नक्शा दुरुस्ती के आवेदन पर कलेक्टर ने आमला एसडीएम को तत्काल आवेदक की समस्या के निराकरण के सख्त निर्देश दिए। आमला निवासी विजया द्वारा जमीन संबंधी विवाद का निराकरण करने के आवेदन पर कलेक्टर ने डीएफओ साउथ और मुलताई एसडीएम को जांच कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम डोबरीढाना में वीरेंद्र मर्सकोले ने आंगनबाड़ी के निरीक्षण और बाउंड्री वॉल निर्माण के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत सीईओ को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। प्रभात पट्टन तहसील के ग्राम साईखेड़ा खुर्द निवासी उमेश घोड़की ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत केस पास किए जाने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ प्रभात पट्टन को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।




