
कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 7 सितंबर को जिला आबकारी अधिकारी श्री अंशुमान सिंह चडार द्वारा औचक रूप से सारणी क्षेत्र की कम्पोजिट मदिरा दुकान बगडोना, कंपोजिट मदिरा सारणी नंबर -2 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय दरों का सत्यापन, रैंडमली बैच नंबर का मिलान, ईएएल कोड मिलान किया गया। दौरान निरीक्षण पाई गई त्रुटियों के लिए विभागीय प्रकरण कायम किये जाने के लिए वृत प्रभारी सारणी को निर्देशित किया गया।





