
सारनी- 220 केवी ईएचवी सबस्टेशन सारनी में आवश्यक रख-रखाव और मेंटेनेंस कार्य के चलते कल यानी 9 सितंबर को घोड़ाडोंगरी, पाथाखेड़ा और सारनी नगरपालिका क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सबस्टेशन में तकनीकी सुधार और 40 एमवीए ट्रांसफार्मर क्रमांक-1 के 33 केवी इनकमिंग मेन बस आइसोलेटर को बदला जाना है, जिसके कारण अलग-अलग फीडरों पर सुबह और शाम 1-1 घंटे का पावर कट रहेगा।
फीडर के अनुसार कटौती का समय:
- सुबह 09:00 से 10:00 बजे तक: 33 केवी घोड़ाडोंगरी व पाथाखेड़ा फीडर पूरी तरह बंद रहेगा।
- शाम 04:00 से 05:00 बजे तक: 33 केवी नगरपालिका फीडर बंद रखा जाएगा।
इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली:
बिजली कंपनी के इस मेंटेनेंस कार्य के कारण घोड़ाडोंगरी, पाथाखेड़ा, कान्हावाड़ी, सलैया, छुरी, जुवाड़ी, कोयलारी, रानीपुर, आमढ़ना, दुदावानी, बिसलदेही, भोपाली, चोपना, दुर्गापुर, बादलपुर, हीरापुर, मोरडोंगरी, राजडोह, सतपुड़ा-1, 2 व 3 तथा पीएम आवास कॉलोनी सहित इसके आस-पास के अन्य सभी क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।





