
सारणी पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई
🔹 बगडोना में जुआ खेलते 07 आरोपी गिरफ्तार, ₹26,640 नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त
🔹बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
🔹 घटना एवं पुलिस कार्रवाई
दिनांक 15 सितंबर 2026 को रात्रि लगभग 01:15 बजे थाना सारणी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बगडोना स्थित सपरा पेट्रोल पंप के पीछे कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
🔹मौके से कुल 07 व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं कुल ₹26,640 नगद राशि जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना सारणी में अपराध क्रमांक 330/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. दीपक पिता महंगू पवार, उम्र 41 वर्ष, निवासी शोभापुर
2. पिन्टू पिता श्याम मालवीय, उम्र 48 वर्ष, निवासी बगडोना
3. सुनील पिता फूलचंद मोहबे, उम्र 35 वर्ष, निवासी बगडोना
4. राकेश पिता भैयालाल आहके, उम्र 36 वर्ष, निवासी बगडोना
5. शमशेर खान पिता शरीफ खान, उम्र 43 वर्ष, निवासी शोभापुर
6. सलीम पिता गफ्फार मियाँ, उम्र 52 वर्ष, निवासी बगडोना
7. मोन्टी पिता गनाराम भलावी, उम्र 41 वर्ष, निवासी शोभापुर
🔹जब्ती
– ₹26,640 नगद
– 52 ताश के पत्ते
🔹 प्रकरण में सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज उइके, सहायक उपनिरीक्षक शिवपाल इरपाचे, आरक्षक रविमोहन, राकेश करपे एवं सैनिक सुभाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔹 पुलिस अधीक्षक की अपील
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बैतूल पुलिस द्वारा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।





