
अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह के निर्देशन में बुधवार को betul jamthi encroachment ग्राम जामठी में शासकीय सेवा भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग द्वारा दल गठित कर की गई जांच के उपरांत यह कार्रवाई संपादित की गई।

बैतूल विकासखंड के ग्राम जामठी स्थित खसरा नंबर 173/2, रकबा 1.070 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में ग्राम कोटवार की सेवा भूमि के रूप में दर्ज है। उक्त भूमि पर निजी व्यक्ति द्वारा लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को राजस्व अमले द्वारा हटाया गया।betul jamthi encroachment कार्रवाई के बाद शासकीय सेवा भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।

betul jamthi encroachment
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तहसीलदार श्री वीरेंद्र उइके की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक श्री हेमंत चिल्हाटे एवं पटवारी श्री अवधेश वर्मा द्वारा संपादित की गई। कलेक्टर बैतूल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि एवं शासकीय सेवा भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।

betul jamthi encroachment





