
सीहोर में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में betul won 8 gold medals बैतूल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक प्राप्त किए।प्रतियोगिता में बैतूल जिले के 11 खिलाड़ियों ने 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में कुश्ती एवं वेटलिफ्टिंग में सहभागिता की। वेटलिफ्टिंग में बैतूल ओवरऑल स्टेट चैंपियन रहा।

इस उपलब्धि पर बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें सम्मानित किया। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने खिलाड़ियों से उनकी खेल उपलब्धियों और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने कहा कि खेल हमें हार के बाद फिर से खड़े होकर आगे बढ़ना सिखाता है। फाइटर एटीट्यूड खेल के माध्यम से विकसित होता है। betul won 8 gold medals उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ निरंतर अभ्यास करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बैतूल जिले और मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सीहोर में आयोजित जिला स्तरीय टूर्नामेंट में बैतूल जिले के खिलाड़ियों ने कुश्ती एवं वेटलिफ्टिंग में सहभागिता की थी। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक हासिल किए। वेटलिफ्टिंग में जिले ने ओवरऑल स्टेट चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 8 खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।betul won 8 gold medals इनमें 19 वर्ष आयु वर्ग के 4 खिलाड़ी दिल्ली तथा 17 वर्ष आयु वर्ग के 4 खिलाड़ी मणिपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।






