
बैतूल गंज के प्रसिद्ध बिजासनी माता मंदिर के संस्थापक श्री दीपक शर्मा जी का इंदौर में हृदयाघात (हार्ट अटैक) से दुखद निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन की खबर से बैतूल और धार्मिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्री दीपक शर्मा जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज इंदौर में चल रहा था। आज (16 सितंबर) अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने के कारण उनका निधन हो गया।
श्री दीपक शर्मा जी को बैतूल गंज में बिजासनी माता मंदिर की स्थापना और उसकी धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है।उनके निधन को स्थानीय श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने बैतूल के लिए एक बड़ी एवं अपूरणीय क्षति बताया है। दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार कल दिनांक 17 सितंबर (गुरुवार) को बैतूल में किया जाएगा।






