
खेड़ली बाजार (बैतूल)। खेड़ली बाजार में कन्या कौशल शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर का संचालन छिंदवाड़ा से पधारी ब्रह्मवादिनी श्रीमती रावत बहिन जी एवं श्रीमती सोनी बहिन जी के नेतृत्व में बहनों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ श्री उत्तमराव गायकवाड जी ने कन्याओं के मध्य कैरियर गाइडलाइन, तनाव प्रबंधन, परिवार प्रबंधन एवं लव जिहाद जैसे विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के नव निर्माण में कन्या कौशल जैसे शिविरों की अहम भूमिका है। बच्चों को स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ पारंपरिक व्यवसाय, संस्कृति, सभ्यता एवं संस्कारों की भी शिक्षा में सम्मिलित किया जाना चाहिए। नारी अबला नहीं है, वह लक्ष्मीबाई और दुर्गावती भी है।
उन्होंने बच्चों को शिक्षा से संबंधित हर प्रकार के मार्गदर्शन एवं हर संभव सहायता देने की बात कही। इस दौरान बच्चों ने समाज और राष्ट्र में अपने जीवन का अहम योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य भूमिका श्री रमेश सूर्यवंशी जी एवं श्री हीरेन्द्र शर्मा जी ने निभाई। विशेष सहयोग श्री राजेश कुंभारे जी, श्री कामतकर जी, श्री महेश डांगे जी, श्री डडोरे जी, श्री चिल्हाटी जी एवं महिला मंडल, खेड़ली बाजार का रहा।



