
भारतीय किसान संघ तहसील आमला की बलराम जयंती ट्रैक्टर रैली संपन्न हुई भगवान बलराम बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले आकर्षण का केंद्र रहा
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भारतीय किसान संघ तहसील आमला द्वारा भगवान बलराम जयंती ट्रैक्टर रैली किसान दिवस आमसभा एवं ज्ञापन दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

जिसमें उपस्थित संभागीय बिजली प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय जी प्रांत मंत्री एवं बैतूल जिला प्रभारी शैतान सिंह राजपूत जी संभागीय मंत्री देवेंद्र पटेल जी प्रांतीय सदस्य पुरुष उत्तम सरले जी संभागीय कार्यालय प्रमुख नकुल चंदेल जी जिला अध्यक्ष मनोज नावंगे जी जिला सह मंत्री केसोराव साकरे जिला सदस्य ईश्वर पुडे मुलताई तहसील मंत्री दिनेश सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर रैली हजारों की तादाद में किसान उपस्थित रहे सभी ग्राम इकाई समिति के अध्यक्ष मंत्री सदस्य गण एवं किसान उपस्थित हुए आप सभी तहसील कार्यकारिणी नगर इकाई ग्राम समिति और सभी किसान साथियों का अध्यक्ष संतोष यादव भारतीय किसान संघ तहसील आमला ने सभी का आभार व्यक्त किया।



