सारणी। बिजली विभाग द्वारा लाइन मेंटेनेंस और पेड़ों की शाखाओं की कटाई (Tree branch Cutting) के चलते कल शनिवार को शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को सतपुड़ा फीडर क्रमांक-1 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (कुल 4 घंटे) का नियोजित शटडाउन (Planned Shutdown) लिया गया है।
यह क्षेत्र रहेंगे प्रभावित:
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मेंटेनेंस कार्य के कारण वार्ड नंबर 2, 6, 10, सुपर एफ, मठारदेव कॉलोनी, लोनिया और खेरवानी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मेंटेनेंस कार्य के कारण वार्ड नंबर 2, 6, 10, सुपर एफ, मठारदेव कॉलोनी, लोनिया और खेरवानी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि में बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का काम पूरा होगा, बिजली सप्लाई तुरंत बहाल कर दी जाएगी।




