
सांईखेड़ा :- आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में ग्राम सांईखेड़ा के सरपंच हेमराज गावंडे उपसरपंच दिगम्बर बिसन्द्रे जनपद सदस्य लोकेश साहू पूर्व जनपद सदस्य रेखा पवार पंच विजय जैन एवं आँगनवाड़ी कि सेक्टर प्रभारी गीता मालवीय व तीनों आँगनवाड़ी केन्द्र कि आशा कार्यकर्ता व सहायिका एवं गर्भवती धात्री 0-6 वर्ष के बच्चे एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रही कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर का पूजन भारत माता माँ सरस्वती का पूजन किया गया तत्पश्चात प्रधानमंत्री जी का पत्र का वाचन किया गया बाद में वृक्षा रोपण किया और ग्राम कि सफ़ाई की गई आँगनवाड़ी बच्चों द्वारा गतिविधिया प्रदर्शित कि गई सभी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा कार्यकर्ता का सम्मान किया गया तत्पश्चात स्वल्पाहार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।





