
सारनी में फिल्म ‘भाई जी दबंग’ की शूटिंग जारी, गूंज रहा है लाइट-कैमरा-एक्शन
स्थानीय कलाकारों को भी मिला प्रतिभा दिखाने का मौका
सारनी। सतपुड़ा की हसीन वादियों में बसे सारनी-बगडोना व आसपास लगातार दो दिन फिल्मी हलचल रही
12 टेम्पल फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘भाई जी दबंग’ की शूटिंग सारनी, बगडोना राइस मिल, एटक कार्यालय और सतपुड़ा की हरी-भरी वादियों में सम्पन्न हुई।
इस शूटिंग में क्षेत्र के सतपुड़ा के सिंगर्स म्यूजिक एंड फिल्म्स क्लब के संचालक कवि-अभिनेता अशोक विद्रोही एवं जाने-माने अभिनेता जी. सी. चौरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ क्लब के स्थानीय कलाकारों ने भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा और सारनी का नाम रोशन किया।
फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशन
अशोक विद्रोही ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म ‘भाई जी दबंग’ 12 टेम्पल फिल्म्स के बैनर तले सी. पी. शर्मा द्वारा निर्मित है और मुंबई के डायरेक्टर दीप सारस्वत द्वारा निर्देशित की जा रही है। फिल्म में मुख्य रूप से सी. पी. शर्मा, अशोक विद्रोही, विरजानंदनी शर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, जी. सी. चौरे इत्यादि मुख्य भूमिकाओं में हैं।
स्थानीय प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
क्षेत्र से महेंद्र सिंह ठाकुर, नन्हें चंद्रवंशी, घनश्याम मालवीय, देव सोनी, आनंद, चंद्रशेखर, शिवनारायण, विष्णु चौबे, कैलाश पाटिल, ज्योति मालवीय, विनीता, विजय साहू, कुबेर डोंगरे सहित दर्जनों कलाकारों ने सफलतापूर्वक अभिनय किया।
फिल्म की अगली शूटिंग बगडोना में पुनः 9 अक्टूबर को सम्पन्न होगी।
विशेष सहयोग
फिल्म शूट में वरिष्ठ श्रमिक नेता श्रीकांत चौधरी, जय भोले राइस मिल के संचालक मनोज राय और संजू राय का विशेष सहयोग रहा।




