
जनसुनवाई में ग्राम सलैया निवासी सुनील यादव ने मेंढा सड़क से अतिक्रमण हटाने एवं निर्माण करवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने घोड़ाडोंगरी तहसीलदार को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम सातनेर निवासी पूनम राठौर ने फौती नामांतरण के संबंध में आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने आठनेर तहसीलदार को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। बैतूल के गौठाना निवासी रंजना मालवीय ने पति की मृत्यु पश्चात पेंशन एवं अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी से जानकारी लेकर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम लक्कड़ जाम निवासी लालती द्वारा दुर्घटना की निष्पक्ष जांच के आवेदन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।
ग्राम ढाबला निवासी मधुकर सोलंकी ने रास्ता को बंद कराने तथा धान की क्षतिपूर्ति के संबंध में आवेदन दिया जिस पर कलेक्टर ने प्रभात पट्टन तहसीलदार को शीघ्र आवेदक की समस्या का निराकरण किया जाने के निर्देश दिए। ग्राम जावरा निवासी अजाबराव ने बिजली का खंबा हटाने के संबंध में आवेदन दिया प्राप्त। आवेदन पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ को शीघ्र आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। अमरावती घाट निवासी सुनीता ने अनावेदक से प्रतिकार की राशि मय ब्याज वसूली के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने मुलताई एसडीएम और प्रभात पट्टन तहसीलदार को जांच कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।




