
सुभाष गुप्ता (राजू ) तहसील ब्यूरो शाहपुर
जिला रोजगार कार्यालय बैतूल, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में 9 अक्टूबर शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय शाहपुर जिला बैतूल में युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा।
रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें 8वीं, 10वीं एवं 12 वीं आईटीआई डिप्लोमा एवं स्नातक योग्यताधारी युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। विभिन्न पदों पर ₹7,000 से ₹20,000 तक वेतन निर्धारित किया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आईडी प्रूफ एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मेले में उपस्थित हो सकते हैं।




