
बिजली कंपनी द्वारा 9 अक्टूबर को 33/11 केव्ही कोसमी उपकेन्द्र से निर्गमित 11 केव्ही रामनगर फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही रामनगर फीडर के गर्ग कालोनी, अचलपुर नाका, पटवारी कालोनी, जय प्रकाश वार्ड, उदय परिसर डॉन बास्कोन, खाकरा जामठी आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।




