
भारती भूमरकर
बजरंग सेना बैतूल जिला कोर कमेटी एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक मंडल के निर्णय अनुसार देव सोनी को युवा मोर्चा – जिला अध्यक्ष, बैतूल के पद पर नवनियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री देव सोनी जी पूर्व में संगठन के सक्रिय सदस्य के रूप में धार्मिक, सामाजिक एवं युवा जागरूकता के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे हैं। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा का संगठन जिले के सभी तहसीलों – बैतूल, आमला, मुलताई, भैंसदेही, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी एवं सारनी में और अधिक सशक्त होगा।
इस अवसर पर बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर पटेरिया जी ,बैतूल जिला अध्यक्ष श्री राहुल रघुवंशी जी,कोर कमेटी एवं समस्त बजरंगी कार्यकर्ताओं ने श्री देव सोनी जी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन विस्तार, धर्म रक्षा, गौ-सेवा एवं समाज सेवा के कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे।




