
🔹 नाबालिक बालिका को अपहरण कर दुराचार करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, बालिका सुरक्षित दस्तयाब
🔹जिला बैतूल में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर प्रकृति के अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस. के. सिंह के मार्गदर्शन में आमला थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिक बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसकी मां के सुपुर्द किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
🔹 घटना का विवरण
फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाया गया है। उक्त सूचना पर थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 146/26 धारा 137(2) बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🔹 पुलिस कार्यवाही
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं तकनीकी सहयोग से नाबालिका को ग्राम चिखलार, जिला बैतूल से आरोपी विकास धुर्वे के किराए के रूम से दस्तयाब किया गया। पूछताछ में नाबालिका द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, दुराचार किए जाने की पुष्टि की गई।
जिस पर आरोपी 1) विकास पिता गोसाई धुर्वे, उम्र 21 साल निवासी पाठाखेड़ा थाना गंज को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। नाबालिका को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।
🔹 सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आमला मुकेश ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर, आरक्षक रोहन उइके, आरक्षक दुर्गेश ठाकुर महिला आरक्षक प्रियांशी पटेल थाना आमला , आरक्षक नवीन सिंह थाना गंज एवं आरक्षक दीपेंद्र सिंह, बलराम राजपूत (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि—
* अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखें एवं उन्हें अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने की सलाह दें।
* किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या घटना की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।
* सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले प्रलोभनों से बच्चों को जागरूक करें।
* कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।



