
🔹 चोरी के अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंची पुलिस
🔹 आरोपी की निशानदेही पर लगभग ₹30,000 कीमत की चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद
बैतूल। जिले में वाहन चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में आरोपी राजेश उर्फ राजा धुर्वे को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
🔹घटना का विवरण
1. दिनांक 11.06.2025 को फरियादी अनिकेत मालवीय, पिता राजकुमार मालवीय, उम्र 26 वर्ष, निवासी इमली मोहल्ला, घोड़ाडोंगरी, जिला बैतूल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07.06.2025 को वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए अपनी हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 48 MC 6017 से तरंग वाटिका, लिंक रोड बैतूल गया था। उसने मोटरसाइकिल को शादी हॉल के बाहर पार्किंग में खड़ा किया था। रात्रि लगभग 11:00 बजे वह शादी हॉल के अंदर चला गया। करीब आधे घंटे बाद बाहर आने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी।
2. फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 649/2025, धारा 305(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
3. विवेचना के दौरान संदिग्ध राजेश धुर्वे, पिता दिलीप धुर्वे, उम्र 24 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड, बैतूल से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके द्वारा लगभग 10 माह पूर्व तरंग वाटिका से एक मोटरसाइकिल चोरी करना बताया गया।
4. आरोपी राजेश उर्फ राजा धुर्वे की निशानदेही पर चोरी गई हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 48 MC 6017, जिसकी अनुमानित कीमत ₹30,000 है, विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त की गई। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
राजेश उर्फ राजा पिता दिलीप धुर्वे, उम्र 24 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड, बैतूल।
🔹 जप्त मशरूका
एक हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 48 MC 6017, अनुमानित कीमत ₹30,000।
🔹पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि सुरेश चौधरी, प्रधान आरक्षक 165 रामदास रघुवंशी, आरक्षक 455 रामकिशन नागोतिया एवं आरक्षक चालक अनिल डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।




