
समग्र शिक्षा अभियान जिला शिक्षा केन्द्र बैतूल के अन्तर्गत सहायक परियोजना समन्वयक एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक के पद के लिए चयन परीक्षा 21 अक्टूबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक परीक्षा केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल में आयोजित की जाएगी।
जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र बैतूल द्वारा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पात्र लोक सेवकों को परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होने के लिए कार्यालयीन पत्र, प्रवेश पत्र संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, संकुल केन्द्र, संस्था प्रमुख के माध्यम से प्रेषित किये है। उन्होंने लोक सेवकों से परीक्षा केन्द्र पर आधा घंटे पूर्व उपस्थित होने की अपील की है।





