
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं अन्य प्रमुख दायित्वों की घोषणा कर दी गई है। नई टीम के सामने आते ही कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हल्कों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा युवा मोर्चे की कमान देश के कोने-कोने से आए ऊर्जावान, सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाले युवा चेहरों को सौंपी गई है। इस नई टीम के गठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण की नीतियों को युवाओं तक पहुँचाना और आगामी सांगठनिक चुनौतियों के लिए संगठन को और अधिक धारदार बनाना है।









