
सारनी l ठेकेदार संगठन एक होने के बाद सतपुड़ा कांट्रेक्टर एसोसिएशन की पहली बैठक आज शॉपिंग सेंटर स्थित चौहान गेस्ट हॉउस में आयोजित हुई l बैठक में सतपुड़ा कांट्रेक्टर एशोसीएशन के सचिव पद के लिए ध्वनिमत से
नन्हें चंद्रवंशी के नाम पर सहमति बनी इसके बाद ठेकेदारों द्वारा फूलमाला पहनाकर उनका से अभिनंदन किया गया l
गौरतलब रहे कि जल्द ही संघ कि कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा इसमें युवा वर्ग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोंपी जाएगी l
बैठक में 660 मेगावाट की निर्माणधीन इकाई में स्थानीय ठेकेदारों को कार्य मिले इसको लेकर चर्चा हुई l बैठक में निर्णय लिया गया की स्थानीय ठेकेदारों को रोजगार के अवसर वर्तमान बाजार दर के हिसाब से निर्धारण किए जाएं l इस विषय को लेकर कल मुख्य अभियंता महोदय को 11.30 बजे मुख्यअभियंता कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

नवनियुक्त सचिव नन्हे चंद्रवंशी ने कल सोपे जाने वाले ज्ञापन के लिए सभी ठेकेदारों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया
ठेकेदारों की इस बैठक में प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र निगम, अध्यक्ष महेश चौहान, वरिष्ठ ठेकेदार नारायण सोलंकी एवं वरिष्ठ ठेकेदार तिरुपति एरुलु के अलावा जगदीश आहूजा, समीम रिजवी, अन्नू सातनकर, दिनेश साबले, मो. सकील खान, हेमंत धोटे, दिलीप प्रसाद, विजय पड़लक, कमलेश धोटे, आकाश रमन, अजमल खान,राहुल आहूजा, आदित्य पांडे, गोलू पाल आदित्य यादव सहित अन्य ठेकेदार मौजूद रहे




