
भारती भूमरकर की रिपोर्ट
सारणी / पाथाखेड़ा: क्षेत्र के पाथाखेड़ा स्थित वार्ड नंबर 21, इंद्र नगर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास एक दर्दनाक दुर्घटना घटित हुई। घर में खाना बनाने के दौरान गैस की आग की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए युवक की उम्र लगभग 27 से 28 वर्ष है, जिनका नाम रोहित पंडोले है। वे स्वर्गीय इंदल पंडोले के सुपुत्र तथा माता लक्ष्मी पंडोले के बेटे हैं।
घटना के समय अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।




