सारणी – टेलीविज़न और ‘बिग बॉस’ जैसे देश के सबसे बड़े रियलिटी शो से घर-घर में अपनी खास पहचान बना चुकीं अभिनेत्री ईशा मालवीय अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। सारणी शहर का नाम देश-दुनिया में रोशन करने वाली ईशा मालवीय की पहली बॉलीवुड फिल्म तुम मेरे हो 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बुकमायशो पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में उनके साथ प्रसिद्ध अभिनेता गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
स्थानीय टॉकीज ‘क्रांति शिवा’ में रिलीज हुई फिल्म
सारणी शहर और पूरे बैतूल जिले के लिए यह एक बेहद ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल है। ईशा की इस पहली फिल्म को देखने के लिए स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह है। फिल्म सारणी के ही स्थानीय सिनेमा घर ‘क्रांति शिवा’ में रिलीज हो चुकी है, जहाँ शहरवासी अपनी लाड़ली बेटी की एक्टिंग देखने के लिए भारी तादाद में पहुँच रहे हैं।

मेहनत और प्रतिभा के दम पर हासिल किया मुकाम
ईशा मालवीय ने छोटे पर्दे से शुरुआत कर अपनी कड़ी मेहनत, अटूट हौसले और बेमिसाल प्रतिभा के बल पर बॉलीवुड के बड़े पर्दे तक का यह सफर तय किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पूरे सारणी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। आम जनता से लेकर नगरवासियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उनके शुभचिंतकों ने ईशा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पूरा शहर है ‘सारणी की शान’ के साथ
सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर जगह ‘सारणी शहर की बेटी’ की इस बड़ी कामयाबी की चर्चा है। क्षेत्रवासियों ने संदेश देते हुए कहा है कि पूरा सारणी शहर ईशा मालवीय के साथ खड़ा है और उनकी इस फिल्म की अपार सफलता के लिए अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करता है