
सारनी l सतपुड़ा कांट्रेक्टर एशोसीएशन के साथ गुरुवार रेट को लेकर बीएचईएल के साथ बैठक तय हुई थी l ठेकेदारो का काफिला देखकर भेल प्रबंधन को पसीना छूट गया और उन्होंने महज पांच ठेकेदारों के साथ बैठने की शर्त रखा दी l
वार्ता से इंकार करने से अब क्षेत्र में बड़ा आंदोलन होना तय हो गया है l
भेल प्रबंधन की शर्त से नाराज ठेकेदार बैठक हाल से निकले और भेल प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी कर बैठक का बहिष्कार कर वापस लौट गए l
कार्यकारिणी अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने प्रेस प्रेस नोट जारी कर बताया की
गौरतलब रहे की बीएचईएल की सहयोगी कंपनी महारेल ने पावर प्लांट में दो कार्य लिए हैं जिसमे पहला 119 करोड़ 56 लाख और दूसरा 205 करोड़ 20,का काम का है l उक्त कंपनी द्वारा पावर प्लांट के निर्माण कार्य में आल साइज का सरिया काटने से लेकर ऊंचाई तक सरिया बाँधने का रेट 55 रुपये किलो तय किया है, जबकि मप्र सरकार के एसओआर से आधे से भी कम है l वहीं डेढ़ मीटर तक की मिट्टी खुदाई का रेट 147 रुपए है जबकि महारेल की सहयोगी कंपनी बीबीजी 62 से 67 रुपए क्यूबीक मीटर दें रही है l जो वर्तमान बाजार दर से बहुत कम है l
श्री निगम ने बताया की रेट सुधार की मांग को लेकर गुरुवार ठेकेदार साथी मय रिकार्ड बैठक करने वाले थे लेकिन ठेकेदारों की एकता से घबराए स्थानीय भेल प्रबंधन ने बैठक टालने के लिए केवल पांच ठेकेदारों के साथ बैठक करने की शर्त रख दी l जिससे नाराज ठेकेदारों ने बैठक का विरोध कर लौट आए l
ऐशोसीएशन के अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा की 40 साल से मंडल में अपनी -अपनी सेवाएं देने वाले स्थानीय ठेकेदारों के पास काम नहीं हैं भेल से कार्य लेने वाली महारेल ने पेटी में
बीबीजी कंपनी को काम दें दिया है, रेट बहुत कम होने के कारण स्थानीय ठेकेदार बेरोजगार बने बैठे हैं l उन्होंने कहा की भेल प्रबंधन को ठेकेदारों से चर्चा कर रेट में सुधार करवाना चाहिए l
कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने बताया की पावर जनरेटिंग कंपनी से भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड कंपनी ने 6446 करोड़ के कार्य को 1213 करोड़ 77 लाख 37 हजार 920 रुपये में लिया है l जीएसटी जोड़कर यह कार्य 1402 करोड़ 30 लाख 50 हजार का हो गया है l जनरेटिंग कंपनी से करीबन 48 प्रतिशत अधिक रेट में बिजली इकाई निर्माण का कार्य लेने वाली भेल कंपनी ने महारेल को महारेल ने बीबीजी को पेटी में काम दे दिया है जो मजदूरों का शोषण करने पर उतारु जो नियम विरुद्ध है l
सचिव नन्हें चंद्रवंशी ने कहा की ठेकेदारों से चर्चा कर जल्द
बीएईएल प्रबंधन का जय स्थम चौक पर पुतला फूकने के साथ धरने पर बैठने और नगर बंद करने जैसे कदम उठाए जाएंगे l जिसकी संपूर्ण जबाबदेही भेल कंपनी प्रबंधन की होगी l
बैठक के लिए वरिष्ठ ठेकेदार प्रेम कुमार सातनकर अध्यक्ष महेश चौहान कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र निगम, नन्हें चंद्रवंशी, तिरुपति एरुल, दीपक तिवारी, नारायण सोलंकी, नन्हें सिंह,
अजय श्रीवास्तव,जगदीश आहूजा, नारायण दिनेश साबले,सुनील भारद्वाज,, हेमंत धोटे, विजय पड़लक, सन्नी एरुल, , हेमंत रघुवंशी,कमलेश धोटे,सम्मिम रिजवी, सहित तीन दर्जन ठेकेदार मौजूद थे l



