
सारणी / पाथाखेड़ा:
वेकोलि (Western Coalfields Limited) के निदेशक (कार्मिक एवं मानव संसाधन) श्री विक्रम घोष के मार्गदर्शन में पाथाखेड़ा क्षेत्र द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता’ का भव्य एवं गरिमामय समापन स्थानीय जिला क्रीड़ांगन में उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस रोमांचक टूर्नामेंट में वेकोलि के विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

बल्लारपुर क्षेत्र ने जीती विजेता ट्रॉफी
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें बल्लारपुर क्षेत्र की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, गत वर्ष की विजेता रही नागपुर क्षेत्र की टीम इस बार उपविजेता (Runner-up) रही।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वेकोलि मुख्यालय के महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध) श्री पी. एस. जाल उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि: मुख्यालय से महाप्रबंधक (वित्त) श्री डी. के. चौधरी एवं उप-महाप्रबंधक (कल्याण) श्री के. वी. विनेश कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजबान पाथाखेड़ा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा की गई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अनुशासित माहौल
समारोह का आरंभ अतिथियों के आगमन पर बैंड-बाजे की सुमधुर धुनों के साथ हुआ। इसके पश्चात क्षेत्रीय महाप्रबंधक द्वारा सभी नवलीन अतिथियों का पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरित पौधे भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’, ‘राष्ट्रजन जन मन’ एवं ‘कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत’ प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विद्यालय, सारणी के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

सम्मान और पुरस्कार वितरण
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पी. एस. जाल ने खिलाड़ियों के अनुशासन व खेल कौशल की सराहना की तथा नई चैंपियन बल्लारपुर क्षेत्र और उपविजेता नागपुर क्षेत्र की टीम को बधाई दी। अतिथियों द्वारा मैच रेफरी दल, व्यक्तिगत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, उपविजेता नागपुर क्षेत्र तथा विजेता बल्लारपुर क्षेत्र को चमकती हुई ट्रॉफियों व पदकों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन प्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. विनायक शंकर द्वारा किया गया, जबकि औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा प्रस्तुत किया गया।









