
🔹 मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन के बैतूल भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यातायात, मार्ग परिवर्तन, भारी वाहन प्रतिबंध एवं बस पार्किंग व्यवस्था के संबंध में।
🔹आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन के बैतूल भ्रमण कार्यक्रम एवं पुलिस परेड ग्राउंड, बैतूल में आयोजित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ निर्धारित की गई हैं।
🔹1. भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध
दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत निम्नलिखित स्थानों से भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा—
1. एल.वी. लॉन एवं कुंवर मैरिज लॉन, आठनेर रोड।
2. बटरफ्लाई स्क्वायर।
3. चिचोली चौराहा।
4. भारत भारती।
5. हमलापुर चौक।
उक्त प्रतिबंधित स्थानों से भारी वाहनों को बैतूल शहर की ओर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भारी वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
🔹2. नो-व्हीकल ज़ोन
माननीय मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की दृष्टि से निम्नलिखित मार्गों पर नो-व्हीकल ज़ोन निर्धारित किया जाएगा—
1. हेलीपैड (बालाजी परम रोड) से तितली चौराहा, करबला, अंडरब्रिज, विजय भवन, मैकेनिक चौक, गुरुद्वारा रोड होते हुए पीडब्ल्यूडी चौक तक।
2. कारगिल चौक से मैकेनिक चौक तक।
3. मैकेनिक चौक से करबला होते हुए तितली चौराहा तक।
उक्त मार्गों पर निर्धारित अवधि में सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
🔹3. परिवर्तित यातायात मार्ग
मैकेनिक चौक से आने-जाने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार क्वालिटी चौक होते हुए कारगिल चौक की ओर परिवर्तित किया जाएगा। यातायात की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था के अनु1सार पुलिस द्वारा आवश्यकतानुसार मार्ग परिवर्तन किया जा सकेगा।
🔹4. बस पार्किंग व्यवस्था
मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु विभिन्न दिशाओं से आने वाली बसों के लिए निम्नानुसार पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है—
(क) भोरा, शाहपुर, रानीपुर एवं सारनी की ओर से आने वाली बसें
उक्त क्षेत्रों से आने वाली समस्त बसें भारत भारती एवं रानीपुर रोड होते हुए न्यू बैतूल ग्राउंड, बैतूल पहुँचेंगी तथा निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जाएँगी।
(ख) मुलताई, भैंसदेही एवं आमला की ओर से आने वाली बसें
उक्त क्षेत्रों से आने वाली बसें निर्धारित मार्ग से होते हुए स्टेडियम पार्किंग एवं उत्कृष्ट विद्यालय परिसर, बैतूल में पार्क की जाएँगी।
(ग) हमलापुर एवं बडोरा की ओर से आने वाली बसें
उक्त क्षेत्रों से आने वाली बसें निर्धारित मार्ग से होते हुए स्टेडियम पार्किंग एवं उत्कृष्ट विद्यालय परिसर, बैतूल में पार्क की जाएँगी।
(घ) भीमपुर एवं चिचोली की ओर से आने वाली बसें
उक्त क्षेत्रों से आने वाली समस्त बसें भारत भारती होते हुए जे.एच. कॉलेज, बैतूल पहुँचेंगी तथा निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जाएँगी।
(ङ) छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा की ओर से आने वाली बसें
उक्त क्षेत्रों से आने वाली बसें बडोरा मार्ग होते हुए जे.एच. कॉलेज एवं न्यू बैतूल ग्राउंड, बैतूल में निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क की जाएँगी।
(च) नर्मदापुरम की ओर से आने वाली बसें
नर्मदापुरम की ओर से आने वाली समस्त बसें भारत भारती होते हुए न्यू बैतूल ग्राउंड, बैतूल पहुँचेंगी तथा निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क की जाएँगी।
🔹5. आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील
यातायात पुलिस, जिला बैतूल द्वारा आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाएँ, अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
🔹नोट: यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था से संबंधित आवश्यक संशोधन अथवा अतिरिक्त निर्देश जारी होने पर उनके अनुसार व्यवस्था में परिवर्तन किया जा सकेगा।



