बैतूल/सारणी। बैतूल जिले के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री चेतराम मानेकर जी का दुखद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर फैलते ही संपूर्ण जिले सहित विशेषकर आमला, सारणी और पाथाखेड़ा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
श्री चेतराम मानेकर आमला-सारणी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2008 और वर्ष 2013 में लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। अपने कार्यकाल के दौरान वे क्षेत्र में अपनी सादगी, सरलता और जनहित के कार्यों के लिए बेहद लोकप्रिय रहे।
कल सुबह 10 बजे होगी अंतिम यात्रा
पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत श्री मानेकर जी की अंतिम यात्रा कल 2 नवंबर, सोमवार को सुबह 10:00 बजे उनके बैतूल स्थित निज निवास से निकलेगी। अंतिम यात्रा बैतूल के गंज मोक्षधाम पहुंचेगी, जहां पूर्ण सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक