
अवैध शराब के भंडारण पर सारणी पुलिस की बड़ी कार्यवाही avaidh sharab sarni
🔹 करीब 1 लाख रुपये कीमत की 149 लीटर 160 एमएल अवैध शराब जप्त
🔹पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में अवैध एवं जहरीली शराब के विक्रय, भंडारण एवं संग्रहण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा ग्राम छतरपुर में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया।
🔹घटना एवं कार्यवाही avaidh sharab sarni
दिनांक 11.09.2026 को थाना सारणी पुलिस ने ग्राम छतरपुर में आरोपियों के घर पर कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पुलिस द्वारा कुड्डो पति भूरे धुर्वे उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम छतरपुर निवासी ग्राम छतरपुर के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी एवं देशी शराब जप्त की गई।
🔹जप्त शराब में बोल्ट कंपनी की 03 पेटी बीयर, लेमाउन्ट कंपनी की 04 पेटी बीयर, ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की की 04 पेटी, बैगपाइपर व्हिस्की की 02 पेटी तथा सफेद देशी प्लेन मदिरा की 03 पेटी शामिल हैं। कुल 149 लीटर 160 एमएल शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,00,000 रुपये है, जप्त की गई।
🔹प्रकरण में थाना सारणी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 325/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
🔹 फरार आरोपी avaidh sharab sarni
प्रकरण में अन्य आरोपी मुकेश पिता बलमू धुर्वे निवासी ग्राम छतरपुर रात्रि का फायदा उठाकर सफेद रंग की स्कारपियो (घटना मे प्रयुक्त वाहन) से मौके से भागने मे सफल रहा है, जिसकी तलास कर गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि फरार आरोपी मुकेश धुर्वे पहले से अवैध शराब बिक्री करने, अवैध कोयला परिवहन करने मे, अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करने मे हमेशा संलिप्त रहता है।
🔹 सराहनीय भूमिका पुलिस टीमः-
निरीक्षक-जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी, उपनिरीक्षक -मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा , सउनि. शिवपाल इरपाचे, प्र.आर.- मनोज डेहरिया, आरक्षक -राकेश करपे, आरक्षक – रविमोहन, आरक्षक – देवा धुर्वे , सैनिक – सुभाष रघुवंशी
🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, विक्रय अथवा भंडारण की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध एवं जहरीली शराब न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि मानव जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है—अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।






